चाईबासा : नक्सलियों ने फिर किया अटैक, सुरक्षा बलों के सामग्री वाहन को उड़ाया, IED ब्लास्ट में दो गंभीर घायल

चाईबासा : कोल्हान जंगल में एक बार से नक्सलियों का तांडव देखने को मिला है. जंगल में नक्सलियों द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का सोनुआ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया जा रहा है. घायलों में बबलू बोदरा और लोबो गोप शामिल हैं. घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा पंचायत के श्रीजंगकोच में सीआरपीएफ कैम्प हाथिबुरु के लिए राशन ले जा रहे ट्रैक्टर को नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस नक्सली हमले में ट्रैक्टर चला रहा बबलू बोदरा और खलासी लोबो गोप गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दोनों घायलों को उठाकर सोनुआ सरकारी अस्पताल ले गयी. जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए दोनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है की चार ट्रैक्टर राशन पानी लेकर सीआरपीएफ कैम्प हाथिबुरु जा रही थी, इसी दौरान नक्सलियों घात लगाकर एक ट्रेक्टर को उड़ाया है. इस घटना से इलाके में दहशत है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close