7 जवान शहीद: जवानों से भरी गाड़ी पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, कई की हालत गंभीर

10 soldiers martyred: Naxalites did IED blast on the soldiers' vehicle, ten soldiers martyred

Naxal Attack। एक बड़ी नक्सली हमले की खबर है। नक्सली हमले में 7 जवान शहीद हो गये हैं, वहीं आठ जवान घायल बताये जा रहे हैं। हालांकि शहीद जवानों का आंकड़ा 10 से ज्यादा हो सकता है। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले की है। बस्तर के कुटरु के बतायी जा रही है, ये इलाका नक्सलियों का कोर इलाका बताया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशन से लौट रहे थे, उसी दौरान माओवादियों ने जवानों की गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया गया है। घटना में जवानों के और भी ज्यादा शहीद होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ये नक्सली हमला कुटरु मार्ग पर घटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस साल की ये बड़ी नक्सली घटना में से एक हैं। जानकारी के मुताबिक माओवादियों ने स्कार्पियों वाहन को उड़ा दिया है। माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों की गाड़ी को उड़ाया है। जिसमें 7 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की जा चुकी है, वहीं 8 जवान घायल हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरे में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो वाहन को नक्सलियों ने उड़ा है, जिसमें 10 जवान सवार थे। सभी डीआरजी के जवान बताये जा रहे हैं।आसपास के क्षेत्र से जवानों को मौके पर भेजा गया है। घटना में स्कार्पियों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है….

 

Related Articles

close