पुलिस पदाधिकारी और जवान के लिए जारी हुआ नया आदेश

रांची : धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने अनुशासन लाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को परेड करने का टास्क दिया है. इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को चुस्त करने के साथ ड्रेसिंग में भी अनुशासन का पालन करने की कोशिश शुरू कर दी है. कोरोना काल से बंद पीटी और सप्ताहिक परेड फिर से शुरु किया जाएगा. एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

जारी आदेश में बताया गया है कि सर्वविदित है कि कोविड-19 काल से ही पुलिस केन्द्र परेड मैदान में होने वाली साप्ताहिक परेड को स्थगित थी. वर्तमान उक्त महामारी के समाप्ति के पश्चात् सरकार सभी प्रकार के सामुहिक आयोजन पर से प्रतिबन्ध हटा दिया है. अतः उक्त परिपेक्ष्य में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की कार्यकुशलता एवं अनुशासन को बनाये रखने के लिये पीटी प्रतिदिन आवश्यक है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीटी प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे 6:40 तक एवं प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को साप्ताहिक परेड फुल ड्रेस में प्रातः 6:00 से 6:40 बजे तक किया जायेगा. सभी संबंधित कार्यालय शाखा प्रभारी को आदेशित किया जाता है कि अपने-अपने कार्यालय, शाखा में पदस्थापित, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को उपरोक्त निर्धारित पीटी एवं साप्ताहिक परेड में सम्मलित कराना सुनिश्चित करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close