धनबाद छात्रा आत्महत्या मामला में नया मोड़ ,भाई बहनों की हैंडराइटिंग का पुलिस ने लिया नमूना

धनबाद : सेंट जेवियर्स स्कूल तेतुलमारी की 10वीं की छात्रा उषा कुमारी आत्महत्या मामले में बुधवार को उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा गठित जांच टीम में शामिल बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति व बीइइओ सुभाष प्रसाद ने जांच शुरू की. सबसे पहले टीम तेतुलमारी थाना पहुंची. वहां से कागजात लेने के बाद मृतका के पुराने घर चंदौर बस्ती जाकर मृतका की मां वंदना देवी से पूछताछ की. फिर हनुमानगढ़ी स्थित घटनास्थल वाले आवास में आकर मृतका की छोटी बहन अनु कुमारी, भाई राजीव कुमार बाउरी से उषा की राइटिंग कॉपी ली. फिर दोनों भाई-बहनों की राइटिंग का भी नमूना लिया.

कॉपी व भाई-बहनों की राइटिंग से मृतका के सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान किया जायेगा. इस दौरान बीडीओ ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. उसके बाद बीडीओ स्कूल पहुंचे, जहां बंद स्कूल को खोलवाया तथा शिक्षकों से पूछताछ की. बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि जांचोपरांत उसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी. फिलहाल अभी जांच चल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close