New Year Weather Alert : झारखंड में न्यू ईयर के जश्न का मूड बिगाड़ेगा मौसम, मौसम विभाग के अलर्ट से बढ़ने वाली टेंशन, जानिये IMD की चेतावनी

New Year Weather Alert: Weather will spoil the mood of New Year celebrations in Jharkhand, tension will increase due to alert of Meteorological Department, know IMD's warning

Jharkhand Weather News Hindi: झाऱखंड में नये साल का मजा आज मौसम किरकिरा कर सकता है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों का तापमान गिरा दिया है। शाम में बह रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। नए साल पर पिकनिक का मजा किरकिरा हो सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 जनवरी को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मंगलवार को राज्य के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। घना कोहरा छाए रहने पर महज कुछ दूर की जगह नहीं दिखती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए लाइट का हमेशा प्रयोग करें।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। ठंड का असर अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। तापमान गिरने से शाम ढलते ही लोगों की संख्या कम होने लगी है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है. विशेषकर उत्तरी झारखंड में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि नए साल (एक जनवरी, 2025) पर भी सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुख्यतः आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिससे पूर्वी राज्य में और अधिक ठंड हो सकती है. झारखंड में औसतन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

Related Articles

close