कल्पना सोरेन के CM बनने को लेकर निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, कांग्रेस विधायक व पूर्व सांसद को भी घेरा

रांची। झारखंड में दूसरे चरण का चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच गया है। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चिर परिचित अंदाज में झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधा है। निशिकांत दुबे ने एक बार कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि कल्पना सोरेन ने लगभग अपने आप को 4 जून के बाद मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।

निशिकांत दुबे ने पोस्ट कर सोशल मीडिया हैंडल X पर कहा है कि झारखंड में कल दो महत्वपूर्ण घटना हुई ।बहन कल्पना सोरेन जी ने लगभग अपने आप को 4 जून के बाद मुख्यमंत्री घोषित कर दिया ।गोड्डा के नामांकन में ना पूर्व सांसद फुरकान अंसारी नज़र आए ना विधायक इरफ़ान अंसारी । गरीब परिवार तथा पिछड़े समाज के नेता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोड्डा लोकसभा एकतरफ़ा तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close