नीतीश कुमार का मिशन झारखंड: झारखंड आएंगे बिहार के CM नीतीश कुमार, रामगढ़ में ‘नीतीश जोहार’ सभा को करेंगे संबोधित, क्या है नीतीश के मन में

रांची। नीतीश कुमार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वो झारखंड में कई जगहों पर जोहार सभा में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली सभा रामगढ़ में है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में हमारी कोशिश होगी कि झारखंड के सभी प्रमंडलों में उनकी सभा हो। नीतीश जोहार के नाम से प्रदेश जदयू झारखंड में उनकी विशाल जनसभा आयोजित कराएगी।

जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रभारी 21 जनवरी को झारखंड के रामगढ़ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा है. ये कार्यक्रम ‘नीतीश जोहार’ नाम से होगा. बताया गया कि पार्टी मजबूती के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साल 2019 में कुल 14 लोकसभा सीट में से 9 कांग्रेस, 4 JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा), 1 RJD (राष्ट्रीय जनता दल) ने बांट ली थी. अपने हिस्से की 9 सीट में से दो सीट कांग्रेस ने JVM को दी थी. अब JVM कांग्रेस गठबंधन के साथ नहीं है. ऐसे में ये सीट अब JDU को मिल सकती हैं. या ऐसा भी हो सकता है कि JDU अपने लिए झारखंड में ज्यादा सीट की मांग करे।

जानकारों की मानें तो लोकसभा चुनाव में अगर INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ता है तो JDU अपने लिए सीट मांगेगी। साल 2019 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था तब JDU UPA का हिस्सा नहीं थी. लेकिन अब वह NDA से नाता तोड़ INDIA गठबंधन के साथ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अशोक चौधरी ने बताया कि सभा को सफल बनाने के लिए जदयू नेता मधुकर सिंह को इसका कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। मधुकर सिंह प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर रैली को सफल बनाने के लिए काम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close