342 पूजा पंडाल समिति के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त, सभी पंडाल में दंडाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन द्वारा 12 अक्टूबर को न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जिले के प्रत्येक पूजा पंडाल में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने आज जिले के सभी 342 पूजा पंडाल में समन्वय स्थापित करने, प्रभावी सुपरविजन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने झरिया की 86, धनबाद 59, बाघमारा 41, एगारकुंड की 30, बलियापुर 27, गोविंदपुर एवं कलियासोल के 20-20, तोपचांची 18, निरसा 16, पुटकी 11, टुंडी 6 एवं पूर्वी टुंडी के पांच सहित सभी 342 पूजा पंडाल में नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोडल पदाधिकारी पूजा पंडाल से संबंधित थाना या ओपी प्रभारी, पूजा पंडाल समिति, संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से पूजा समाप्ति तक रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close