30 लाख इनामी कुख्यात नक्सली वीरेंद्र यादव गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश

रांची : झारखंड सरकार ने कुख्यात नक्सली वीरेंद्र यादव पर 25 लाख का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा एनआइए ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था. कुख्यात नक्सली वीरेंद्र यादव को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है.

वीरेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस, केंद्रीय एजेंसी और बिहार एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही थी. झारखंड पुलिस, केंद्र एजेंसी और बिहार एसटीएफ के संयुक्त अभियान से कुख्यात नक्सली तीस लाख के इनामी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close