अब हर माह होगा बुजुर्ग दिवस का आयोजन… NUHM स्वास्थ्य के प्रति विभाग गंभीर

जमशेदपुर मानगो क्षेत्र के चार अटल मोहल्ला क्लीनिक एवम शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालीगुमा एवम लायंस क्लब और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो में मासिक बुजुर्ग दिवस का आयोजन किया गया।

जिसमे शहरी सहियाओं के द्वारा 116 बुजुर्गों को स्वास्थ्य केंद्रों में लाया गया। जहां उनका नियमित स्वास्थ्य चेकअप किया गया।

बीपी, 93 मरीजों का शुगर, 90 मरीजों का हिमोग्लोबिन का जांच 103 मरीजों का बीपी जांच किया गया,एवम आवश्यक दवा और सलाह दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, डॉक्टर सुषमा रानी, डॉक्टर स्मिता, डॉक्टर फटिक पॉल, डॉक्टर कांति, डॉक्टर आमिर सुलतान,

डॉक्टर भारतेंदु भूषण, एएनएम छवि महतो,प्रभा सोरेन, जीएनएम- एरिल बारला फार्मासिस्ट – ढोल गोविंद बेरा

लैब टेक्नीशियन – नागेश्वर मुर्मू,तापसी महतो,राहुल कुमार,लक्ष्मी सरदार,काजल महतो एवं मानगो क्षेत्र कि शहरी सहिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही।














