अब पलक झपकते बुक होगी ट्रेन टिकट! IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट बुक करने की क्षमता

कैप्चा और स्लो वेबसाइट की झंझट खत्म, नई BETA वेबसाइट में मिलेगी तेज बुकिंग, आसान इंटरफेस और पसंदीदा बर्थ चुनने की सुविधा।

नई दिल्ली। ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से कहीं अधिक तेज और आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई BETA वेबसाइट लॉन्च कर दी है। नए पोर्टल के जरिए अब यात्री पहले की तुलना में कई गुना तेज़ी से टिकट बुक कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि नई वेबसाइट एक मिनट में 1.5 लाख टिकट बुक करने की क्षमता रखती है, जिससे तत्काल (Tatkal) और सामान्य टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, नई वेबसाइट को आधुनिक तकनीक और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यात्री इस नए बीटा वर्जन का उपयोग सीधे IRCTC के ई-टिकट पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा IRCTC वेबसाइट के होमपेज पर भी नए बीटा वर्जन का लिंक उपलब्ध कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई वेबसाइट की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज़ स्पीड है। पहले जहां IRCTC की वेबसाइट एक मिनट में करीब 32 हजार टिकट बुक कर पाती थी, वहीं अब यह क्षमता बढ़ाकर 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट कर दी गई है। इससे भारी ट्रैफिक के दौरान भी टिकट बुकिंग पहले की तुलना में अधिक सुचारु होने की उम्मीद है।

यात्रियों को अब बार-बार कैप्चा भरने और अनावश्यक पॉप-अप से भी काफी राहत मिलेगी। वेबसाइट का इंटरफेस पहले से अधिक सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा नई वेबसाइट में टिकट बुक करते समय ही यात्रियों को अपनी पसंद की बर्थ या सीट चुनने का अधिक स्पष्ट विकल्प भी मिलेगा। रेलवे का मानना है कि यह नया सिस्टम यात्रियों का समय बचाने के साथ-साथ टिकट बुकिंग अनुभव को भी बेहतर बनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close