अब बॉलीवुड एक्ट्रेस की फोटो लाइक करने पर मिलेंगे इतने हजार रूपये, जानिए क्या है पूरी खबर

नई दिल्ली। सोशल साइट्स के जरिये फर्जीवाड़ा खूब हो रहा है। आये दिन साइबर ठग नये-नये तरीके निकालकर लोगों को ठग रहे हैं। पिछले दिनों यूट्यूब को लाइक के नाम पर पैसे देने का फ्राड शुरू हुआ था, अब वर्क फ्रॉम होम स्कैम के नाम पर वॉट्सएप स्कैम शुरू हो गया है। नया मामला एक 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुआ, जो साइबर ठग के चक्कर में पड़कर 37 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने उसे बॉलीवुड हस्तियों के इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने की पार्ट टाइम जॉब का लालच दिया था. आइए जानते हैं क्या है यह नया स्कैम और कैसे स्कैमर्स आप तक पहुंच रहे हैं…

सवाल उठता है कि स्कैमर्स आप तक कैसे पहुंच रहे हैं. नई शिकायत के मुताबिक, स्कैमर रिक्रूटमेंट वेबसाइट से स्कैमर आपका रिज्यूम निकालते हैं और वहां से आपका कॉन्टैक्ट नंबर और अधिक जानकारी मिल जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वॉट्सएप पर आता है मैसेज
पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय शख्स के पास वॉट्सएप पर मैसेज आया. मैसेज पार्ट टाइम जॉब को लेकर था. अब ये मैसेज थोड़े प्रोफेशनल तरीके से आते हैं. स्कैमर्स बड़ी कंपनियों का भी नाम डालते हैं, जिससे लोगों को फंसाना आसान हो जाए.

इंस्टाग्राम पर लाइक करने के पैसे
नए स्कैम में स्कैमर इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी पोस्ट को लाइक करने के 70 रुपये ऑफर करता है. वो वादा करता है कि ऐसा करके 2 से 3 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं. यह यूट्यूब स्कैम जैसा ही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काम का देना पड़ता है स्क्रीनशॉट
काम को कैसे प्रूफ दिया जाए. इसके लिए स्कैमर पीड़ित से काम का स्क्रीनशॉट भी देने को कहता है. जिससे पीड़ित को विश्वास में लिया जा सके.

फिर शुरू होता है टेलीग्राम स्कैम
उसके बाद स्कैमर पीड़ित को टेलीग्राम पर आने को कहता है. वो दावा करता है कि वो वहां पर ज्यादा पैसा कमा सकता है. क्रिप्टो करंसी के लिए वो पीड़ित को टास्क देता है. कुल मिलाकर वो क्रिप्टो से पैसा डबल करने का वादा करता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close