एक और ज्योति मौर्या: 10 लाख कर्ज लेकर बीबी को पढ़ाया, नर्स की ट्रेनिंग करायी, नौकरी लगते ही पति को छोड़ा

पटना। ज्योति मोर्या का केस भले ही फिलहाल शांत हो गया है, लेकिन ज्योति मोर्या से मिलते जुलते कई मामले देश में सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटना में सामने आया है, जहां पत्नी को पढ़ाया लिखाया, 10 लाख का कर्ज लेकर नर्स की ट्रेनिंग दिलायी, लेकिन जैसे ही नौकरी लगी, नर्स ने पति को छोड़ दिया। अब पति इस मामले में न्याय मांग रहा है। इधर सास ने अपनी नर्स बहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सास का आरोप है कि बहू को पढ़ाने से लेकर नर्स बनाने तक में 10 लाख से ज्यादा खर्च कर दिये। लेकिन, नौकरी लगते ही बहू ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। जब बहू को साथ रहने को कहा, तो पिता और भाई को बुलवाकर पैसे और गहने ले जाने लगी, जब मना किया, तो गोलियां चलवा दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला बेगूसराय के छौड़ाही थाना ‎क्षेत्र के अमारी गांव का है। सास सुलेखा देवी ने शिकायत में बताया है कि बेटे प्रिंस आनंद की शादी उन्होंने समस्तीपुर की रहने वाली लड़की से 24 अप्रैल 2019 में में की थी। शादी के बाद बहू पढ़ना चाहती थी। उसे जीएनएम की ट्रेनिंग दिलायी। 10 लाख कर्ज लेकर रुपये जुटाये और बहू को जीएनएम की पढ़ाई करने भेजा। 14 नवंबर 2021 को बहू ने एक बेटी को जन्म दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान बहू समस्तीपुर में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी। अब बहू नर्स बन गई है और अब बेटे के साथ रहना नहीं चाहती है।सास का कहना है कि अस्पताल में काम करने के दौरान बहू की नजदीकी किसी लड़के से बढ़ने लगी है। बेटे ने पत्नी को समस्तीपुर में रहना छुड़वा दिया और खगड़िया के अस्पताल में रखवा दिया। लेकिन, कुछ दिन में ही उसने वहां काम छोड़ दिया।

दिसंबर 2023 में जीएनएम की पढ़ाई पूरी होते ही बहू ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। वह कहने लगी कि अब मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना है। इधर बहू का कहना है कि मारपीट का आरोप झूठा है। ससुराल वाले उन्हें टार्चर करते हैं, इसलिए वो उनलोगों के साथ नहीं रहना चाहती।

Related Articles

close