हे भगवान! दुल्हन को दुल्हे ने लगाया एड्स का इंजेक्शन, 10 लाख कैश और SUV की हो रही थी डिमांड, 45 लाख लेने ….

Oh God! The groom gave AIDS injection to the bride, there was a demand for 10 lakh cash and SUV, he took 45 lakh...

Crime News: दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई, तो दुल्हन को एड्स संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। बेहद ही खौफनाक ये मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है, जहां की अदालत ने यूपी पुलिस को 30 साल की महिला के ससुराल वालों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि महिला के सास-ससुर ने दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगाया था। पुलिस ने बताया कि अदालत के निर्देश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप के मुताबिक, घटना मई 2024 में महिला के ससुराल हरिद्वार में हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला के पति (32), देवर (38), ननद (35) और सास (56) के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 498ए (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 328 (जहर देकर नुकसान पहुंचाना), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और संबंधित दहेज धाराओं के तहत गंगोह थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती की शादी फरवरी 2023 में की थी और शादी पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के तुरंत बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरी बेटी को अपमानित किया और यहां तक कहा कि वे अपने बेटे के लिए दूसरी पत्नी लाएंगे। उन्होंने दहेज के तौर पर और 10 लाख रुपये और बड़ी एसयूवी की मांग की।

 

25 मार्च, 2023 को उसे उसके ससुराल से निकाल दिया गया और अगले तीन महीनों तक वो हमारे साथ रही, जब तक कि गांव की पंचायत ने हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद उसे उसके पति के घर वापस भेज दिया गया और जल्द ही उसे फिर से शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाने लगीं।

 

मई 2024 में उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन एचआईवी संक्रमित सिरिंज का इंजेक्शन लगाया और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। उन्होंने कहा, “बाद में मेडिकल जांच में महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई, जबकि उसके पति के एचआईवी निगेटिव होने की पुष्टि हुई।

 

पुलिस ने जब शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट ने सुनवाई के बाद ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। घटना में अलग-अलग धाराओं के तहत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

close