महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल: भाजपा विधायक ने कहा, फोटो को एडिट कर किया जा रहा है बदनाम, उधर साथ दिख रहे….

पटना। भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की कुछ कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें वो एक शख्स के साथ दिख रही हैं। रश्मि वर्मा पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज विधानसभा से विधायक हैं। रश्मि वर्मा का दावा है कि यह किसी ने साजिशन ऐसा किया है। किसी ने एडिट करके यह तस्वीर वायरल की है। जिस शख्स को उनके साथ दिखाया गया है वह 2 साल पहले उनके साथ काम करता था। उसका नाम संजय सारंगपुरी है। वह जदयू के सदस्य रह चुके हैं। संजय सारंगपुरी ने कहा कि यह किसी की साजिश है। फोटो एडिट किया गया है।

विधायक के साथ जो शख्स तस्वीर में है, उसका नाम संजय सारंगपुरी है। महिला विधायक रश्मि वर्मा का कहना है कि संजय 2 साल पहले तक उनके साथ काम करता था। अब वो उनके साथ नहीं है। हां, विवाद चलता रहता है, लेकिन कोई खुद को थोड़े ही बदनाम करेगा। भाजपा विधायक ने कहा कि कोई भी किसी की फोटो एडिट करके कहीं भी डाल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रश्मि वर्मा ने कहा कि मैं अभी पटना में हूं। उन्होंने कहा कि जिसके साथ मेरी तस्वीर है, उसको भी कहा है कि देखिए क्या मामला है। वो भी साइबर सेल में कंप्लेन करेंगे। जानकारी के मुताबिक संजय सारंगपुरी मोतिहारी के अगरवा थाना इलाके के रहनेवाले हैं। वह जदयू से जुड़े रहे हैं। ठेकेदारी का काम भी करते हैं। हाल में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। इसके बाद से ही वे बेड रेस्ट पर हैं।

संजय सारंगपुरी ने भी इस तस्वीर को झुठला दिया। उन्होंने कहा कि तस्वीर पूरी तरह से बेबुनियाद है। दोनों तस्वीरों को किसी ने एडिट किया है। मैं जदयू में रह चुका हूं। फिलहाल तबीयत खराब है। इसलिए सोशल मीडिया से कुछ दिन से दूर हूं। किसी ने साजिश के तहत उन्हें और विधायक रश्मि वर्मा को फंसाने की साजिश की है। इसकी जांच होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close