हे भगवान ये क्या किया ! बेटे की अस्थि विसर्जन करने जा रहे मां-पिता सहित चार की मौत, दो की हालत नाजुक, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरायी

Oh God, what have you done! Four people including parents who were going to immerse their son's ashes died, two are in critical condition, a high speed car collided with a truck

Big Accident : बेटे की अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार बन गया। घटना में चार लोगों की जान चली गयी। घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दो लोगों की हालत अभी भी नाजुक बना हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक झांसी जिले के दीनदयाल नगर के रहने वाले 60 साल के रामकुमार शर्मा अपनी पत्नी 50 साल की कमलेश भार्गव के साथ गुरुसराय के रहने वाले 35 साल के शुभम, 55 साल के पराग चौबे, 35 साल की चारू और 12 साल के काश्विक के साथ अस्थियां विसर्जन करने जा रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामकुमार वर्मा के बेटे आदित्य की मौत 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में हो गयी थी। आदित्य ओंकारेश्वर में नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया और डूबकर उसकी जान चली गयी। 17 अप्रैल को उसका शव निकला था, जिसके बाद 18 अप्रैल को परिवार के लोग अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी लोग रात के 10 बजे निकले थे। जैसे ही कार कोतवाली के प्रयागराज कानपुर हाईवे पर सुजानीपुर चौराहा हनुमानमंदिर के सामने पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़ी डपर से वो टकरा गयी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।

 

हादसे में रामकुमार, उनकी पत्नी कमलेश, शुभम और पराग की मौत हो गयी, वहीं चारू और उसके बेटे काश्विक की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज चल रहा है, जहां से उन्हें रेफर करने की तैयारी है।

Related Articles

close