बाप रे…महिला को आई ऐसी कॉल और अकाउंट से उड़ गए ₹1.75 करोड़, आप न करें ये गलती

बाप रे…महिला को आई ऐसी कॉल और अकाउंट से उड़ गए ₹1.75 करोड़, आप न करें ये गलती

ये घटना 14 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई, जब एक महिला को रितु शर्मा नामक एक लड़की का कॉल आया, इस कॉल करने वाली महिला ने अपने आपको दिल्ली स्थित डीएचएल कूरियर की अधिकृत प्रतिनिधि के तौर पर प्रस्तुत किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 उस कॉल में इस महिला को बताया कि उनके नाम से एक पार्सल बैंकॉक भेजा गया है. इसमें लैपटॉप, 140 ग्राम एमडीएमए (ड्रग), पांच पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड शामिल है. साथ ही कॉलर ने यह भी बताया कि यह मामला चाइल्ड ट्रेफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी से जुड़ा हो सकता है.

इस बात को सुनते ही जिस महिला को कॉल किया गया था, वह घबरा गई, और जो उसे कहा गया, वह करती चली गई. इसके बाद इस महिला ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार कर दिया.

लेकिन उन्हें बताया गया कि उनके केवाईसी (KYC) डिटेल्स का गलत इस्तेमाल किया गया है. इसके बाद महिला को बताया गया कि अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं तो आपको अपने धन के 90 प्रतिशत हिस्से को आरबीआई खाते में वेरीफकेशन के लिए देना होगा. इसके बाद महिला ने वो पैसे ट्रांसफर कर दिए.

बाद में महिला को एहसास हुआ कि वह ठगी गई हैं. उनके पैसों को लूट लिया गया है. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी है.VIDEO- गुस्सा क्यों जरूरी: जयराम महतो ने बताया एग्रेशन क्यों है झारखंड में जरूरी, जादुगोड़ा में 50 फीसदी महिलाएं नहीं बन पा रही है मां

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close