OMG ये क्या ! भैंस निगल गई ढाई तोले सोने का मंगल सूत्र, 2 घंटे चला ऑपरेशन, video

वायरल वीडियो : महाराष्ट्र के वाशिम जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सारसी गांव में एक भैंस सोने के मंगलसूत्र को चारा समझकर खा गई. जैसे ही इस बात का पता घरवालों को लगा, उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल पशु चिकित्सक को दी. इसके बाद पशु चिकित्सक ने ऑपरेशन कर भैंस के पेट से मंगलसूत्र को बाहर निकाला. मंगलसूत्र ढाई तोले का था, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।

जिले के सारसी गांव का यह मामला है. किसान रामहरि की पत्नी ने नहाने को जाते समय अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट छिपा दिया था. नहाकर निकलने के बाद उसने वही छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखे वीडियो

डेढ़ से दो घंटे बाद उसे अपने गले में मंगलसूत्र न होने का एहसास हुआ. काफी देर ढूंढने के बाद उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था. वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है. उसने तुरंत यह बात अपने पति को बताई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना सारसी की है. यहां किसान रामहरि की पत्नी ने अपना मंगलसूत्र उतार कर एक प्लेट में रख दिया और वह नहाने चली गई. नहाने के बाद वह मंगलसूत्र को वापस पहनना भूल गई और घर के दूसरे कामों में लग गई. लेकिन डेढ़ से दो घंटे बाद उसे अहसास हुआ कि गले से मंगलसूत्र गायब है.

किसान रामहरि अपनी भैंस को लेकर वाशिम के पशुसंवर्धन कार्यालय पहुंचा. डॉक्टर ने भैंस के पेट का निरीक्षण मेटल डिटेकर से किया तो पता चला कि पेट में कुछ है. दूसरे दिन भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया.

पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर बालासाहब कौंडाने ने बताया कि 65 टांके का यह ऑपरेशन दो से ढाई घंटे चला. इसके बाद भैंस के पेट से सोने का मंगलसूत्र निकाला गया. डॉक्टर ने सभी पशुपालकों से गुजारिश की है कि चारा या कुछ और खिलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें..

Related Articles

close