झारखंड- नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 10 लाख के इनामी नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने शुरू किया था आपरेशंस, मुठभेड़ में …

Jharkhand- Big success against Naxalites, police started operation on the information of presence of Naxalites with reward of 10 lakhs, in encounter...

Jharkhand Naxal News : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशंस जारी है। पलामू में नक्सलियों के खिलाफ जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गये, सर्चिंग के दौरान नक्सल सामिग्री जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है।पुलिस को तरहसी इलाके में 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू की मौजूदगी की खबर मिली थी। सूचना मिली थी कि नक्सली शशिकांत अपने बटालियन के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना के आलोक में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान शुरू किया गया था। सर्च अभियान के क्रम में टीएसपीसी के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले लातेहार में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। रोड निर्माण में लगी गाड़ियों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। वहीं एक मुंशी को गोली मार दी थी। लंबे समय बाद लातेहार में हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close