फर्जी वोट देने वाला गिरफ्तार: भाई की जगह भैया डालने पहुंचा वोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेर। फर्जी वोट करना पड़ा युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने फर्जी वोटर को गिरफ्तार कर लियाहै। आरोपी अपने छोटे भाई की जगह खुद वोट देने पहुंचा था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मिर्जापुर मतदान केंद्र का है। शास्त्री नगर के रहने वाले सुमित कुमार अपने भाई सौरभ कुमार के आधार कार्ड और मतदाता पर्ची लेकर वोट करने आए थे। जिसे पुलिस के जवानों ने पहचान लिया।

आरोपी अपने भाई के आधार कार्ड और मतदाता पर्ची लेकर लाइन में लगा था। यह काफी उम्र दराज लग रहा था। लेकिन इसके पास जो आधार कार्ड था उसमें इसका उम्र 19 साल अंकित था। इसलिए हम लोगों ने इसे रोका। पूछताछ के क्रम में इसने ये बात स्वीकार कर ली। इसे हिरासत में ले लिया गया है। मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात जवानों ने एक शख्स को शक के आधार पर जब पूछताछ किया, तो वह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले सुमित कुमार निकला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये अपने भाई सौरभ कुमार के बदले यहां वोट डालने आया था। पूछताछ के बाद इस पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में फर्जी वोटर एवं मतदान प्रभावित करने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close