पाकुड़: जिला सहकारिता पदाधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप

पाकुड़: राशि गबन मामले में जिले के सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास को बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना की पुलिस गुरूवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। बिहार की बहादुरगंज पुलिस ने अनुसंधानकर्ता अखिल कुमार पासवान के नेतृत्व नगर थाना पाकुड़ पुलिस सहयोग से बैंक कॉलोनी स्थित उनके किराए के मकान से गिरफ्तार किया है।

अनुसंधानकर्ता अखिल कुमार पासवान ने बताया कि रामनाथ प्रसाद दास बिहार के किशनगंज जिले के सहकारिता पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उसी समय राशि गबन का आरोप इन पर लगा था। इनके विरूद्ध बहादुरगंज थाना में वर्ष 2019 में राशि गबन के आरोप में कांड संख्या 114/23 के तहत मामला दर्ज था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया कि इस कांड में इनके अलावे अन्य 40 से अधिक नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। 39 विभागीय कर्मियों ने बेल ले लिया था। ये बिना किसी सूचना के ही फरार चल रहे थे। लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। इनके विरूद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। टेक्निकल सेल के माध्यम से इनके पाकुड़ में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद नगर थाना पुलिस पाकुड़ के सहयोग से आज इनकी गिरफ्तारी हुई है।

हालांकि सहकारिता पदाधिकारी पर कितनी राशि गबन का आरोप है, इस पर बहादुरगंज थाने पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। साथ ही मामले की लिखित जानकारी पाकुड़ प्रशासन को देते हुए अपने साथ किशनगंज बिहार ले गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close