पलामू: व्रजपात ने ढाया कहर..3 ग्रामीण और एक भैंस की मौत….ग्रामीण हुए उग्र..

पलामू हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया गांव से एक बुरी खबर आई है जिसमें व्रजपात से 3 ग्रामीण और एक भैंस की मौत हो गई। ग्रामीण मौत के विरोध में शव के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना के संबंध में बताया गया की अपने जानवर के साथ ग्रामीण खेतों में गए हुए थे। मौसम के अचानक बदल जाने के कारण पूरे आसमान में बादल घिर गए।

ग्रामीण बदलते मौसम को देखकर अपने जानवर के साथ गांव लौटने लगे। लौटने के क्रम में ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले जोर जोर से बिजली चमकने लगी और वज्रपात हुई। व्रजपात इतनी जबरदस्त थी की तीन ग्रामीण और एक भैंस की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र यादव(50), रघुनंदन यादव(55), प्रमोद यादव(35) के रूप में की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाचार मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे। उतरी जिला पार्षद राजू मेहता और लोटनिया पंचायत मुखिया विनोद कुमार और ग्रामीण ने सभी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दल बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close