‘ पनौती’, जेबकतरे ‘ वाले बयान पर बुरे फंसे राहुल गांधी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली : पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता मुश्किल में घिर गए हैं। राहुल गांधी के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग की तरफ से राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस नेता से जवाब मांगा गया है। राहुल को जवाब देने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया गया है।

इन तीन बयानों पर हुआ एक्शन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • पहला बयान: राहुल गांधी ने 21 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था- जेबकतरे होते हैं, जब दो जेबकतरे किसी की जेब काटना चाहते हैं तो सबसे पहले क्या करते हैं। ध्यान हटाने का काम करते हैं। एक आता है आपके सामने और आपसे कोई ना कोई बातचीत करता है। आपका ध्यान इधर-उधर ले जाता है। पीछे से दूसरा आता है। जेब काट लेता है। चला जाता है। मगर जेबकतरा सबसे पहले ध्यान हटाता है। भाइयों और बहनों नरेंद्र मोदी जी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का और आपकी जेब काटने का है। दोनों आते हैं, एक टीवी पर आता है आपसे कहेगा हिंदू-मुस्लिम ।…

दूसरा बयान: कभी क्रिकेट मैच में चला जाएगा। वो अलग बात है कि हरवा दिया, पनौती । पीएम मतलब पनौती मोदी।

  • तीसरा बयान: कभी आपको इधर ले जाएगा। कभी उधर ले जाएगा। कई आगे-पीछे। पूरा का पूरा फायदा चार-पांच उद्योगपतियों को देगा। उदाहरण देता हूं, आप पिछले 9 साल में नरेंद्र मोदी जी ने 14,00,000 करोड़ रुपया हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों का कर्जा माफ किया। मैं आपसे पूछना चाहता हूं इन 14,00,000 लोगों में 14,00,000 करोड़ रुपए में जो इन्होंने 1015 लोगों को दिया…।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close