1 करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ पारा शिक्षक गिरफ्तार .. सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण….

चतरा: प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत पारा शिक्षक को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। 1 करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ पारा शिक्षक को पकड़ा गया। गिरफ्तार पारा शिक्षक का नाम सियाराम पासवान बताया जा रहा है। इधर सैंकड़ों ग्रामीण गिरफ्तार पारा शिक्षक को छुड़ाने के लिए प्रतापपुर थाना का घेराव करने पहुंचे। ग्रामीण का आरोप है की पारा शिक्षक निर्दोष है और उसे जान बूझकर पुलिस फंसा रही है

चतरा में ड्रग पैडलर्स के खिलाफ पुलिस की ये बड़ी कारवाई मानी जा रही है। प्रतापपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए पारा शिक्षक को फर्जी मामले में ग्रामीण ने फंसाने का आरोप लगाते हुए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए और धरने पर बैठे गए। ग्रामीण पारा शिक्षक को छोड़ने की मांग करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पारा शिक्षक के घर से 1 किलो ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 1करोड़ बताई जा रही है। सियाराम पासवान पारा शिक्षक के साथ साथ संगीतकार भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close