पारा शिक्षक की मौत: करंट लगने से सहायक अध्यापक की मौत, शिक्षा जगत में शोक

शिक्षक समाचार: जिला के केतार प्रखण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनवर्षा के सहायक अध्यापक पारा शिक्षक उदय पाल की विद्युत स्पर्शाघात से मौत होने गयी।उक्त घटना से पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
खबर के अनुसार सोमवार को वे अपने खेत मे पटवन करने के लिए गए थे।बिजली मोटर चालू करने के क्रम में वे बिजली की चपेट में आ गए एवं घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।पारा शिक्षक के मौत की खबर सुनते ही प्रखण्ड क्षेत्र के कई पारा शिक्षक एवं समाजसेवी घटनास्थल पर पंहुच रो- रोकर बुरा हाल है।
ये खबर भी पढ़ें…
शुभचिंतक परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे। केतार प्रखण्ड के पारा शिक्षक अध्यक्ष दीनानाथ मेहता आशीष पाठक सुशील पाठक ब्रजेश सिंह सहित दर्जनों पारा शिक्षक एवं समाज सेवी ने उक्त दुर्घटना को दुखद बताते हुए शोक प्रकट किया।
ये खबर भी पढ़ें…











