अंशकालीन शिक्षक संघ ने मंत्री चंपई सोरेन से की मुलाकात: मानदेय वृद्धि सहित समायोजन है मांग…

पूर्वी सिंहभूम: अंशकालीन शिक्षक संघ कल्याण विभाग के प्रतिनिधिमंडल संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग के विभागीय मंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात किया। मंत्री से भेंट कर मानदेय और समायोजन संबंधी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि सदस्यों ने मंत्री महोदय को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

सदस्यों ने बताया की हम सभी शिक्षक /शिक्षिका 8 वर्षों से आवासीय विद्यालय कल्याण विभाग द्वारा संचालित में बच्चों को शिक्षा देते आ रहे हैं और विद्यालय का परिणाम मैट्रिक में 100% रहा है। इसके वावजुद हम सभी को इस महंगाई में अभी तक मानदेय नही मिल पाया है, ना ही मानदेय में कुछ भी बढ़ोतरी हो पाई है। सभी विभागों के अनुबंध कर्मी /घंटी शिक्षकों को सरकार द्वारा मानदेय दिया गया और उन्हें अन्य लाभ भी मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया ले हम सभी शिक्षक नियमित शिक्षक की भांति कार्य कर रहे हैं उसके बावजूद हम सभी उपेक्षा का शिकार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री चंपई सोरेन ने दिया आश्वाशन

मंत्री चंपई सोरेन ने आश्वासन दिया कि आप लोग की समस्या सरकार के संज्ञान में है। सरकार आप सभी कर्मियों के लिए भी अच्छा करने की पहल जरूर करेगी। भेंटवार्ता में संघ के आशुतोष वर्मा,उषा हांसदा, मोगला हांसदा, समीर सामल, भुवनेश्वर महतो, रघुनाथ महतो और संघ के अन्य सदस्य शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close