झारखंड में यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, कोलकाता से पटना जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 यात्रियों की गयी जान

Passenger bus met with an accident in Jharkhand, the bus going from Kolkata to Patna went out of control and overturned, 5 passengers lost their lives.

Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर है। हादसे में अब तक 5 लोगों की जान चली गयी है, जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा हजारीबाग में आज सुबह हुआ। जो बस हादसे का शिकार हुई है, वो कोलकाता से पटना जा रही थी। वैशाली ट्रेवल्स की ये बस बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में 12 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की प्रथम दृष्टिया वजह ड्राइवर को नींद आनी बतायी जा रही है। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में एडमिट कराया गया है। घटना के तुरंत बाद आसपास के गांववाले पहुंचे और लोगों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने बताया कि कई यात्री बस के नीचे दब गये थे, जिन्हे काफी मशक्कत के बाद बस से निकाला गया। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची। वहीं अंचलाधिकारी भी मौके पर आये और राहत कार्य शुरू कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बस दुर्घटना पर दुख जताया है। हादसे पर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने मृतकों और घायलों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हताहत हुए लोगों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज करने का डॉक्टरों को निर्देश दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में सड़क हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर से मन दुखी है। परमात्मा दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों और अन्य घायलों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

close