झारखंड: सड़क हादसे के आक्रोशित लोगों का हंगामा, ट्रक में लगा दी आग

Jharkhand News: सड़क हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना गिरिडीह जिले के  देवरी के मंडरो और चितरोकुरो का है। जहां भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक ने राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसमें आ लगा दी।

जानकारी के मुताबिक सीमेंट लदे ट्रक ने देवरी प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना के मंडरो में एक 4 वर्ष के बच्चे को धक्का मार दिया. इस घटना में बच्चे की  जान चली गयी। मृतक तिसरी थाना इलाके के बेलवाना निवासी शहबाज अंसारी का चार वर्षीय पुत्र था। घटना उस वक्त घटी जब पिता – पुत्र दुकान से सामान खरीद कर निकल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि ट्रक का चालक मौके से भाग निकला. घटना सोमवार की है. ट्रक में आग लगाने की घटना जमुआ के मिर्जागंज की है। भागने के क्रम ट्रक ने देवरी थाना इलाके के चितरोकुरो में सुखदेव यादव नामक व्यक्ति को कुचल दिया, जिसमें  सुखदेव बुरी तरह घायल है. ऐसे में लोग आक्रोशित हो गए और ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

लोगों को अपने पीछे आता देख चालक मिर्जागंज अवस्थित जलीय सूर्य मंदिर के पास वाहन को खड़ा कर फरार हो गया. इस बीच पीछे से आ रहे आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।दूसरी तरफ दुर्घटना की जानकारी पर दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंच गई. ट्रक में लगी आग पर काबू पाने प्रयास किया गया। ट्रक के धक्के से एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close