मेष राशि वालों को रुका हुआ पैसा और कर्क, कन्या राशि के लोगों को मिल सकता है सितारों का साथ, जानिए आज का राशिफल

22 अक्टूबर का राशिफल: रविवार के सितारे धृति और अमृत नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कर्क और कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। मकर राशि वालों की रियल एस्टेट से जुड़ी बहुत अच्छी डील हो सकती है। मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में फायदा हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीक ठाक दिन रहेगा।

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे उसमें अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के लोगों का भी साथ मिलेगा जिससे आप काफी हर्षित होंगे। दांपत्य सुखों का आनंद उठाएंगे। अपने परिवार वालों से और मित्रों और पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन शानदार रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कहीं से पैसा आएगा, जिससे आप काफी खुश हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लोग मिलजुल कर रहेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और चिंताओं से भी दूर रहने की कोशिश करें। बढ़ते हुए खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। काम के सिलसिले में ज्यादा प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। शादीशुदा लोगों का दृश्य जीवन अच्छे से चलेगा।

कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे। अपने बारे में भी सोचेंगे। ध्यान और प्राणायाम में समय लगाएंगे। सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे भी होंगे लेकिन कम। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी जरूरी होगी और निजी जिंदगी से बाहर निकलकर पेशेवर जिंदगी पर ध्यान देना जरूरी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस भी भरपूर रहेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। आपका प्रिय कहीं घूमने जाने की जिद पकड़ सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर गुजरेगा अपने दोस्तों और परिवार के छोटों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खूब बातें होंगी, जिनसे मन हल्का रहेगा। कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का व्यवहार परेशानी दे सकता है। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशिफल
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

धनु राशिफल
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। लवमेटस भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

मकर राशिफल
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करने से खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

कुम्भ राशिफल
आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

मीन राशिफल
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। कोई बड़ा धन लाभ के योग बन रहे है।

Related Articles

close