Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की गिरावट! फटाफट चेक करे आज के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड कर रही हैं. हालांकि, इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है. आज 17 फरवरी 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं, लेकिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले कई महीनों से स्थिर बनी हुई हैं. आखिरी बार 14 मार्च 2024 को इनकी कीमतों में बदलाव किया गया था, जब 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. इसके बाद से अब तक कोई संशोधन नहीं किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (₹) डीजल (₹)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04

हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं तेल के दाम

देशभर में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. यदि कोई संशोधन होता है, तो नई दरें तुरंत वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाती हैं. हालांकि, अगर कोई बदलाव नहीं होता, तो पुरानी कीमतें जारी रहती हैं.

घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो इसे मोबाइल पर SMS के जरिए या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close