PHOTOS: तस्वीरों में देखे हेमंत सोरेन का शपथ, चौथी बार बने झारखंड के CM, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

PHOTOS: See Hemant Soren's oath in pictures, becomes CM of Jharkhand for the fourth time, Governor Santosh Gangwar administered the oath

रांची: हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बन गए। उन्हें गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में गवर्नर संतोष गंगवार ने शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले झारखंड के पहले सीएम बन गए हैं. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार, तमिलनाडू के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, सांसद पप्पू यादव सहित कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

Related Articles

close