PM मोदी ने मंदिर में की साफ – सफाई, बाल्टी में पानी भरकर लगाया पोछा, देखें तस्वीरें और Video

नासिक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नासिक के कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर की सफाई की। मंदिर में झाड़ू-पोंछा करते हुए पीएम मोदी का वीडियो भी सामने आया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर देश के सभी मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से फिर अपना आग्रह दोहराउंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त, देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें।

देखें वीडियो…

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों से फिर आग्रह दोहराउंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों में सभी तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं और अपना श्रमदान दें.

Related Articles

close