PM मोदी फिर आयेंगे झारखंड: 10 नवंबर को इन जगहों पर होगी मोदी की सभा, रोड शो की भी तैयारी, अमित शाह व राहुल गांधी की एक ही दिन सभा

PM Modi will visit Jharkhand again: Modi's rally will be held at these places on November 10, preparations for roadshow also, Amit Shah and Rahul Gandhi's rally on same day

Jharkhand Election: झारखंड में चुनाव प्रचार ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हर दिन दिग्गजों की चार से पांच सभाएं हो रही है। चुनाव प्रचार को रफ्तार देने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह झारखंड आ रहे हैं। अमित शाह 9 नवंबर को झारखंड आयेंगे, जबकि ठीक उसके अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी की सभा होगी।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर 9 नवंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे. वह सरायकेला में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी रैली को लेकर मिनट टू मिनट नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार 10 नवंबर को झारखंड आ रहे हैं। इस दिन वे रांची और बोकारो के चंदनकियारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि वह रांची में रोड शो भी कर सकते हैं। हालांकि अभी उनका पूरा शेड्यूल तय नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर को झारखंड में राहुल गांधी बना अमित शाह देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 नवंबर को सिमडेगा और लोहरदगा में चुनावी सभा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

9 नवंबर को राहुल गांधी की डालटनगंज और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में सभाएं होंगी। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि राहुल गांधी का 8 नवंबर को जमशेदपुर में एक रोड शो भी प्रस्तावित है।

कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनाव में किसी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश नहीं किया था। कांग्रेस का झामुमो और राजद के साथ गठबंधन था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो के नेता हेमंत सोरेन को गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 2024 में भी हेमंत सोरेन को सीएम फेस बनाने पर अपनी सहमति जताई है। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि हेमंत ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहेंगे।

Related Articles

close