रांची में PM का रोड शो: 11 IPS….25 DSP….4000 से ज्यादा जवान, जानिये प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में कैसी रहेगी सुरक्षा, इन रास्तों पर रहेगा बैन

PM's road show in Ranchi: 11 IPS...25 DSP...more than 4000 soldiers, know how the security will be in Prime Minister Modi's road show, there will be a ban on these roads

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी रांची में बड़ा पॉलटिकल शो होने वाला है। पहले चरण के वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री कई बड़ी चुनावी रैली को तो संबोधित करेंगे ही, साथ ही रोड शो भी करेंगे। रांची में होने वाले रोड शो के लिए 11 IPS अफसरों की तैनाती की गयी है। वहीं 4000 से ज्यादा जवानों को तैनात की गयी है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुरक्षा फोर लेयर की होगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर लिया है। अपने तीन किलोमीटर से अधिक और लगभग 5 घंटे के रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी रांची संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों (रांची, हटिया, कांके और खिजरी) को कवर करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 बजे पहुंचेंगे पीएम रांची 

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दिन के 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वो एयरपोर्ट से ही बोकारो के लिए रवाना हो जाएंगे। चंदनकियारी में पीएम मोदी सभा को संबोधित करने के बाद गुमला के लिए रवाना होंगे। गुमला से पीएम मोदी वापसी वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौट आएंगे। उसके बाद रांची में रोड शो करेंगे। पिस्का मोड़ स्थित ओटीसी मैदान से प्रधानमंत्री का रोड शो शाम 4.55 बजे शुरू होगा। लगभग डेढ़ घंटे रांची में रुकने के बाद शाम 6.35 बजे प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये है रूट प्लान 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के ओटीसी ग्राउंड से पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए रातू रोड चौराहे तक रोड शो करेंगे। जिसे देखते हुए रविवार की शाम 4 बजे से होने वाले रोड शो के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। 4 घंटे तक ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट चौराहा तक सभी कट और ब्रांच रोड बंद कर दिए जाएंगे। दोपहर 3 बजे के बाद पीएम मोदी के रोड शो वाले रोड पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

 

ये IPS अफसर संभालेंगे प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची, बोकारो और गुमला में कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में त्रुटि रहित सुरक्षा और विधि व्यवस्था के संधारण के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारियों को वर्गीय प्रभार दिया गया है। डीजी रेल मुरारी लाल मीणा गुमला में सुरक्षा के वरीय प्रभार में रहेंगे. वहीं रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे भी गुमला में ही कैम्प करेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी अभियान) संजय आनंद राव लाठकर रांची में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के वरीय प्रभार में रखे गए हैं। रांची में आईजी अखिलेश झा, आईजी पंकज कंबोज, आईजी विजया लक्ष्मी, डीआईजी एस कार्तिक और डीआईजी संध्या रानी मेहता भी पीएम के सुरक्षा में तैनात हैं।

 

वहीं बोकारो में एडीजी प्रिया दुबे सुरक्षा के वरीय प्रभार में रहेंगी। प्रिया दुबे के अलावा बोकारो में आईजी एस माइकल राज और डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा भी पीएम सुरक्षा में तैनात रहेंगे। रांची की सुरक्षा में रांची में चंदन कुमार झा, अनुरंजन किस्पोट्टा, अंजनी कुमार झा, निधि द्विवेदी, पीयूष पांडे, सरोजिनी लकड़ा, विजय आशीष कुजूर, अमित रेनू, अजय कुमार सिंह राकेश रंजन और कुमार शिवाशीष शामिल हैं। वहीं प्रधानमंत्री के गुमला दौरे के लिए आईपीएस एमेल्डा एक्का, अंजनी अंजन, नाथू सिंह मीणा और प्रवीण पुष्कर रहेंगे. वहीं बोकारो में आईपीएस एम अर्शी, मुकेश कुमार, मनीष टोप्पो और कपिल चौधरी रहेंगे।

Related Articles

close