पुलिस जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

बिहार : सीतामढ़ी जिले में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली. घटना जिले के पुलिस लाइन केंद्र की है. यहां सर्विस रिवॉलवर से पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि आलाधिकारी मामले की जांच में जुट गए. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की है। मृत पुलिसकर्मी कार्तिक कुमार खगड़िया जिले का रहने वाला है, जो की बीते छह माह से मेहसौल ओपी में पैंथर मोबाइल में कार्यरत था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व कार्तिक को पुलिस लाइन के लिए तबादला कर दिया गया था. बता दें कि पुलिसकर्मी बीते कुछ महीनों से पारिवारिक मामले को लेकर काफी परेशान चल रहा था. इसी बीच सोमवार को उसने अपने परिवार के लोगों से फोन पर बातचीत की और अंत में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. वहीं एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. फिलहाल बाहरी किसी भी शख्स को पुलिस केंद्र में प्रवेश की इजाजत नहीं है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close