झारखंड में नशे की खेती: पुलिस रख रही है अंतरिक्ष से नजर, नक्सल क्षेत्र से लेकर वन माफिया के इलाके तक पुलिस का एक्शन

Drug cultivation in Jharkhand: Police is keeping an eye from space, police action from Naxal area to forest mafia area

Jharkhand News: झारखंड में इन दिनों नशे की खेती हो रही है। पिछले दो दिनों को कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर नशे की हो रही खेती को उजागर किया। रांची के अलावे लातेहार में अफीम की पैदावार का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने नक्सल प्रभावित तमाड़ और दशम फॉल इलाके में अफीम तस्करों के द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की फसल को नष्ट किया। तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुरुडीह के जंगल में लगे लगभग 2 एकड़ अफीम की फसल को विनष्ट किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची में अफीम की खेती 

एसएसबी और सैप टू के जवानों ने मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। दरअसल अफीम तस्करों के द्वारा बड़े पैमाने पर अफीम की फसल लगाए जाने की सूचना मिली थी। सत्यापन के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच फसलों को नष्ट किया गया है। तमाड़ एवं दशम फॉल थाना क्षेत्र में SSB और SAP-2 कंपनी सशस्त्र बल ने हुसीरहातु के जंगलों में करीब 1 एकड़ 70 डिसमील में लगे अवैध पोस्ता (अफीम) के फसल को नष्ट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

लातेहार में अफीम की पैदावार नष्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब सैटेलाइट इमेज के जरिए अफीम की खेती का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही अफीम की खेती से जुड़ा इमेज प्राप्त हो रहा है, उसे तुरंत नष्ट भी किया जा रहा है। लातेहार पुलिस के द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में बड़ा अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसुए गांव के पास पुलिस ने अभियान चलाकर चार एकड़ में लगाई गई अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक हेरहंज थाना क्षेत्र के आसुए गांव के पास अफीम तस्करों के द्वारा अफीम की खेती का प्रयास किया जा रहा है। अफीम की खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है और उसे नष्ट भी किया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा अफीम की खेती करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

close