झारखंड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: दोनों तरफ देर तक हुई गोलीबारी, दो उग्रवादी गिरफ्तार, काफी हथियार भी बरामद

Police-Naxalite encounter in Jharkhand: Prolonged firing on both sides, two militants arrested, many weapons also recovered

लातेहार। झारखंड में पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो जेजेएमपी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना झारखंड के लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में नवादा मुख्य सड़क के समीप लात जंगल की बतायी जा रही है। जानकार के मुताबिक पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई। पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने हथियार समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस को इनपुट मिले थे कि कई उग्रवादी लात जंगल में जुटे हैं, सूचना मिलते ही स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 24-25 का गठन किया गया। जवानों को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की टीम ने भी मोर्चा संभाला।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस ने मुठभेड़ में शामिल जेजेएमपी के हेरहंज स्थित बंदुआ गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अजय गंझू और भदई बथान निवासी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सर्च ऑपरेशन में काफी हथियार मिले हैं। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख उग्रवादी ग्रामीणों की आड़ लेते हुए भागने में सफल रहे.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरामद हथियार में एक एसएलआर रायफल, एक सेमी ऑटोमेटिक अमेरिकन रायफल, देसी रायफल एक, अलग-अलग रायफल की 96 गोलियां, तीन कारतूस, चार्जर, तीन मैगजीन, कई पिठ्ठू, लेटर पैड और एक पल्सर मोटरसाइकिल समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है।

Related Articles

close