थाना प्रभारी सस्पेंड : लापरवाह थाना प्रभारी पर SSP का बड़ा एक्शन… डिपार्टमेंटल इन्कावयरी के भी आदेश …

जमशेदपुर: कोवाली थाना प्रभारी अम‍ित कुमार रव‍िदास को लापरवाही महंगी पड़ी है। उनके साथ दारोगा सुरेंद्र शर्मा को भी सस्‍पेंड कर द‍िया गया है। अब रंजीत उरांव कोवाली के थानेदार होंगे। उन्‍हें तत्‍काल प्रभाव से कमान संभालने को कहा गया है

जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने यह कड़ा एक्‍शन ल‍िया है। अब दोनों पुल‍िस अध‍िकारी व‍िभागीय कार्रवाई का सामना करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्वी सिंहभूम जिला बल के कोवाली थाना के थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास एवं दारोगा सुरेंद्र कुमार शर्मा पर एक नहीं, कई गंभीर आरोप थे जो उन्‍हें सजा द‍िलाने के ल‍िए काफी थे। जांच में आरोप सही पाये जाने पर एसएसपी ने दोनों को सस्‍पेंड कर द‍िया। आरोप कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, असंवेदनशील, आदेशों के उल्‍लंघन, मनमानापन एवं वरीय पदाधिकारी को गुमराह करने का था। सस्‍पेंड क‍िये जाने के बाद वर्तमान में कोवाली थाना में उपलब्ध एकमात्र पुल‍िस अवर न‍िरीक्षक रितेश तिग्गा थाना के प्रभार में हैं। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राज्य में चल रही विधि-व्यवस्था की समस्या तथा दशहरा, दिवाली एवं छठ महापर्व जैसे अति महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसलिए कोवाली थाना में एक योग्य पदाधिकारी को प्रभारी के पद पर पदस्थापित करना अत्यावश्यक प्रतीत हुआ और एमजीएम थाना के दारोगा रंजीत उरांव को कोवाली थाना की कमान सौंपने का फैसला ल‍िया गया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close