पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त : आरोपी को लेकर कोर्ट में पेशी कराने ला रही उत्पाद पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो पुलिसकर्मी घायल

गया।आरोपी को पकड़कर कोर्ट ला रही उत्पाद पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना मंा दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना गया के मगध मेडिकल थाना के गया-चेरकी मुख्य मार्ग पर चौरहर मोड़ के समीप की बतायी जा रही है। घायल उत्पाद पुलिसकर्मियों को मगध मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम शेरघाटी से शराब मामले में पकड़ाए एक आरोपी को अपने साथ पकड़कर गया कोर्ट ला रही थी। इसी क्रम में मगध मेडिकल थाना के गया-चेरकी मुख्य मार्ग पर चौरहर मोड़ के समीप अंदर से अचानक CISF कि वाहन निकली। स्कार्पियो कार के चालक सीआईएसएफ के वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से जबरदस्त कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में स्कार्पियो में सवार उत्पाद विभाग के दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। CISF की वाहन अचानक चौरहर मोड़ से बाहर रोड पर निकल रही थी। इसी क्रम शेरघाटी की ओर से आर रही स्कार्पियो वाहन का चालक CISF वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क से पांच फीट नीचे गड्ढे में उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई। घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close