पुलिसकर्मी की मौत : ट्रेन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत

पलामू : ट्रेन की चपेट में आने से एक पुलिस हवलदार की मौत हो गई. हवलदार पलामू के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे. मृतक हवलदार की पहचान हीरालाल प्रधान के रूप में हुई है, वे सरायकेला के रहने वाले थे. मृतक हवलदार पीसीआर में तैनात थे. यह घटना पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे..

दरअसल, हवलदार हीरालाल प्रधान पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे और पेट्रोलिंग ड्यूटी खत्म करने के बाद टहलने निकले थे. इसी क्रम में आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गये. ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक हवलदार सरायकेला के रहने वाले थे. वे लंबे समय से पलामू में तैनात थे. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. परिजन पलामू के लिए रवाना हो गये हैं. पोस्टमार्टम के बाद हवलदार हीरालाल प्रधान को पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close