पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज : महिला दरोगा को गाड़ी से रौंदने मामले पर DGP सख्त…पशु तस्करों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों की कुंडली तैयार करने के निर्देश

रांची। महिला इंस्पेक्टर को गाड़ी से रौंदने के मामले में DGP बेहद नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में रांची के SSP को कड़ा निर्देश देते हुए पशु तस्करों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। DGP नीरज सिन्हा ने निर्देश दिया है कि अगर पशु तस्करों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मी भी हों, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें। किसी भी हाल में पशु तस्कर बचने नहीं चाहिये। डीजीपी के निर्देश के बाद रांची SSP ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पशु तस्करों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर भी जल्द गाज गिरने वाली है।

दरअसल पुलिस को ये शिकायत मिलती रही है कि पशु तस्करों को पकड़ने के बाद भी थाने से छोड़ दिया जाता है। कई बार ऐसी घटना हुई, जिस पर मीडिया रिपोर्ट भी आयी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिसकर्मियों की पुरानी कुंडली भी खंगाली जा रही है, माना जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों पर इस मामले में गाज जरूर गिरेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर महिला दरोगा की हत्या मामले में राजनीति भी शुरू हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने इस मामले में जांच की मांग उठायी है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस दारोगा संध्या टोपनो की हत्या के लिए जिम्मेदारी पुलिस पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। किस आधार पर आग्रह करने के बावजूद थाना प्रभारी ने उनकी ड्यूटी रात्रि में लगाई, यह जांच का विषय है। कुछ सिपाहियों का साथ उनका रात में गश्त पर जाना और पशु तस्करों द्वारा हत्या कई सवाल खड़े करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close