झारखंड: “अस्पतालों में जल्द भरे जायेंगे पद” ACS अजय सिंह ने बैठक में सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

Jharkhand: "Positions in hospitals will be filled soon" ACS Ajay Singh instructed civil surgeons to improve the health system in the meeting

Jharkhand Health Department : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के ACS अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षकों के साथ सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एसीएस ने कई अहम निर्देश भी दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

एसीएस ने सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वो अस्पताल में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करें। सभी सिविल सर्जन को अति विशेषज्ञ/ विशेषज्ञों का पैनल निश्चित रूप से इस माह के अंत तक तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं जिन जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों में अन्य आवश्यकताएं हैं, उसका प्रस्ताव भी मांगा गया है। अजय कुमार सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की व्यवस्था भी जांची जाये। अपर मुख्य सचिव ने सभी सदर अस्पताल में ओटी को आधुनिकतम ओटी में परिवर्तित करने का निर्देश दिया।

 

 

एसीएस ने कहा कि यदि राशि की आवश्यकता होगी तो विभाग से मांग की जा सकती है। उन्होंने विगत 6 माह के अंदर किए गए नवाचार प्रयोग, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत किए कार्य और क्लेम, आने वाले 3 महीने में प्रारंभ किए जाने वाली प्रक्रिया और विशेषज्ञ एवं अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल निर्माण की भी समीक्षा की।

 

 

मुख्यमंत्री रखरखाव एवं संचालन योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की भी इस दौरान समीक्षा की गई एवं निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उप केन्द्रों की मरम्मत एवं रंगाई पुताई निश्चित रूप से की जाए और किए हुए कार्य का फोटोग्राफ विभाग उपलब्ध कराया जाए।

 

 

अपर मुख्य सचिव ने मेंटरिंग योजना के तहत जिले से संबंध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट को टीम से संबंध स्थापित कर विभिन्न प्रकार के क्लीनिकल प्रोसीजर प्रारंभ किए जाने के भी निर्देश दिए। अजय कुमार सिंह ने जिले के एम्बुलेंस व्यवस्था का भी आकलन किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा की एंबुलेंस की जल्द मरम्मत हो ताकि मरीजों को समस्या नहीं हो।

Related Articles

close