बंगाल क्लब के शताब्दी समारोह पर आयोजित हुआ “पौष मेला”

जमशेदपुर । बंगाल क्लब के शताब्दी समारोह के अवसर पर 7 और 8 जनवरी, 2023 एक “पौष मेला” का आयोजन किया गया । बंगाल क्लब के साकची स्थित अपनी हॉल मे आयोजित इस कार्यक्रम में, बंगाली संगीत और संस्कृति की झलक दिखाई दी। इसके अलावा बंगाली खाना, मिठाई और विविध प्रकार के व्यंजन का भी भरपूर प्रबंध था।

संगीत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता के महशूर बाउल गौतम दास थे। उनकी गायकी से श्रोताओं का मन मोह लिया। सचिव देवासीस नाहा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहरवासी को धन्यवाद दिया और आनेवाले सालो में और भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की वादा किया गया। इस कार्यक्रम में सौम्मो सेन, अरूप सेन आदि सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close