समान काम समान वेतन पर प्रदीप यादव ने सरकार को घेरा, पूछा – कब होगा आउट सोर्सिंग बंद ?

रांची । ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से विधायक प्रदीप यादव ने समान काम के लिए समान वेतन का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में एक ही काम के लिए 3 तरह का वेतन दिया जा रहा है. स्थायी कर्मी को लाखों वेतन मिल रहा है वहीं अस्थायी कर्मी को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय आलम यह है कि आउट सोर्सिंग कंपनी 8 हजार की नौकरी के लिए 35 हजार की घूस ले रही है, वो भी ऑनलाइन। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

विधानसभा में उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा की शिक्षित युवा का आउटसोर्सिंग दोहन कर रही है। अस्थायी नियुक्ति को सरकार अवैध मानती है तो इस काम पर लगे लोगों पर सरकार रोक क्यों नहीं लगाती. उन्होंने कहा कि हरित फाउंडेशन ने घूस लेकर अस्थायी नियुक्ति कराई और मानदेय भी नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि यह सर्वोच्च न्यायालय के समान काम के बदले समान वेतन के निर्णय का उल्लंघन है. सरकार इसपर अविलंब रोक लगाए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close