प्रशांत किशोर की पार्टी ने प्रत्याशी के नामों का किया ऐलान, भोजपुरी सिंगर से लेकर इन खास लोगों को बनाया गया प्रत्याशी, देखिये लिस्ट

Prashant Kishor's party announced the names of its candidates, from Bhojpuri singers to these notable figures, see the list.

Bihar Election : चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. इसी के साथ ही अब प्रत्याशियों के नाम ऐलान होना भी शुरू हो गया है। जन सुराज पार्टी ने 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस 51 नामों की सूची में 7 सामान्य, 17 अति पिछड़ा,11 पिछड़े, 8 अल्पसंख्यक उम्मीदवार शामिल हैं। प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव अभियान शुरुआत करेंगे।

यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसमें सोनपुर से चंदन मेहता, बेलहर से बृजकिशोर पंडित, करगहर- रीतेश पांडेय, सिंगर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस मौके पर उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर जब किसी सीट पर उम्मीदवार बनेंगे तो उसकी भी जानकारी दे दी जाएगी। अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि खुद प्रशांत किशोर किस सीट से मैदान में उतरेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हें बनाया गया उम्मीदवार

लोरिया से सुनील कुमार, ढाका से लालबाबू प्रसाद, सीतामढ़ी के सुरसंड से उषा किरण, रुन्नीसैदपुर से विजय कुमार शाह, बेनीपट्टी से परवेज आलम, निर्मली से रामप्रवेश कुमार यादव, सिकटी से रागिब बबलू, कोचाधामन से अबू अफाक फारूक, पूर्णिया के अमौर से अफरोज आलम, बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम, आलमनगर से सुबोध कुमार सुमन, सहरसा किशोर कुमार मुन्ना, सिमरी बख्तियारपुर सुरेंद्र यादव, महिषी से शमीम अख्तर, दरभंगा ग्रामीण शोएब खान, दरभंगा आरके मिश्रा, केवटी बिल्टू सहनी, मुजफ्फरपुर के मीनापुर से तेज नारायण सहनी, मुजफ्फरपुर सदर डॉक्टर अमल कुमार दास, गोपालगंज डॉक्टर शशि शेखर सिंह, भोरे प्रीति किन्नर, रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, दरौंदा सत्येंद्र कुमार यादव को मैदान में उतारा है। सारण के मांझी से यदुवंश गिरी, बनियापुर श्रवण कुमार महतो, छपरा जयप्रकाश सिंह, परसा मोहसिन महतो, सोनपुर से चंदनलाल मेहता, कल्याणपुर से रामबालक पासवान, मोरवा से जागृति ठाकुर, मटिहानी अरुण कुमार, बेगूसराय सुरेंद्र कुमार सहनी, खगड़िया से जयंती पटेल, बेलदौर गजेंद्र कुमार सिंह निषाद, परबत्ता से विनय कुमार वरुण, पीरपैंती से घनश्याम दास, बेलहर ब्रजकिशोर पंडित, आस्थावा से लता सिंह, बिहार शरीफ दिनेश कुमार, नालंदा पूनम सिन्हा, कुम्हरार से प्रोफेसर केसी सिन्हा, आरा डॉ विजय कुमार गुप्ता, चेनारी नेहा कुमारी नटराज, करगहर से भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडे गोह से सीताराम दुखारी, नबीनगर अर्चना चंद्र, इमामगंज डॉक्टर अजीत कुमार और बोधगया से लक्ष्मण माझी को चुनावी मैदान में उतारा है।

Related Articles

close