शकी पति की अजीब हरकत, अवैध संबंध के शक में पति ने की गलत हरकत…जानकर आप भी हिल जाएंगे….

दरभंगा, बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक पति की अजीब हरकत सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
घटना जिले के देवरिया कोठी इलाके की है, जहां रहने वाले शत्रुघ्न राय (40) ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पहले बेरहमी से धुनाई फिर उसके हाथ-पैर बांधकर ….।
पीड़िता की चीख-पुकार सुनने के बाद भी ससुरालवालों ने कोई मदद नहीं की। अंततः पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। 15 जून को मायके पक्ष के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से गर्म आयरन से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
पीड़िता ने देवरिया थाने में पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी के तीन बच्चे भी हैं।
पुलिस ने किया त्वरित एक्शन, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।
न्याय की मांग
यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता की आवश्यकता को सामने लाती है। पीड़िता के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।









