प्रधानमंत्री मोदी ने किया नामांकन, गंगा पूजन, क्रूज की सवारी और काल भैरव के दर्शन करके कलेक्ट्रेट पहुंचेप्रधानमंत्री मोदी ने किया नामांकन,

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे. प्रधानमंत्री सबसे पहले बनारस के दशाश्वमेध घाट गए और इसके बाद काल भैरव मंदिर के दर्शन किए.
जिस समय पीएम मोदी वाराणसी के कलेक्टर ऑफिस में नामांकन कर रहे थे, तब गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, चंद्रबाबू नायडू सहित कई दिग्गज कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. पीएम मोदी जब नामांकन करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज मौजूद थे.
पीएम सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने 20 मिनट गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती कर क्रूज से नमो घाट पहुंचे।पीएम ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कलेक्ट्रेट से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, लोजपा (R) प्रमुख चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पहुंचे।












