Puri Rath Yatra 2026 ब्रेकिंग हादसा : पुरी रथयात्रा के दौरान भगदड़, 2 श्रद्धालू की मौत, 150 से ज्यादा श्रद्धालु जख्मी, रेस्क्यू का काम जारी

Breaking News – Accident: Stampede during Puri Rath Yatra; 2 devotees dead, over 150 injured; rescue operations underway.

पुरी। ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से एक दुखद खबर आ रही है। रथयात्रा के दौरान भगदड़ की खबर है। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर है, जबकि 150 से ज्यादा घायल है। भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रैंड रोड पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के बीच दम घुटने और तबीयत बिगड़ने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई रिपोर्टों के अनुसार, गर्मी, उमस और भीड़ के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेहोश हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारी भीड़ के बीच बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे मरिचिकोट चौक के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान करीब 45 वर्षीय एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।कुछ मीडिया रिपोर्टों में दो श्रद्धालुओं के बेहोश होने और एक से अधिक मौत की बात भी सामने आई है, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि सीमित जानकारी के साथ की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

150 से अधिक श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

रथ यात्रा के दौरान गर्मी, उमस, भीड़ और थकान के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी। जिला अस्पताल में 100 से 150 से अधिक लोगों का इलाज किया गया। अधिकांश लोगों को सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

घटना के बाद प्रशासन ने रथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में धैर्य बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक धक्का-मुक्की से बचें।भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close