PVUNL और BHEL विस्थापित प्रभावित को देगा नौकरी…मोर्चा के साथ वार्ता में मिला आश्वाशन

पतरातु। हेसला बासगढ़ा में आज दिनाक 22-01-23 को PVUNL के विस्थापित प्रभावितो की बैठक का आयोजन किया गया। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के तत्त्वधान में सम्पन्न बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद तथा संचालन प्रदीप महतो व किशोर कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया।

गत 18 जनवरी 2023 को PVUNL और BHEL के एजेंसीयो के साथ सम्पन्न मोर्चा की बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत आज के बैठक में किया गया। कहा गया की वार्ता में दिए गए आश्वासनों के अनुरूप सभी एजेंसियों के द्वारा विस्थापित प्रभावितो को पूरी प्राथमिकता देते हुए काम पर रखना है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना है, इसका पालन जिस कंपनी /एजेन्सी के द्वारा नही किया गया, उसे काम नहीं करने दिया जाएगा, उसके काम को ठप करवाया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के बैठक में स्पष्ट कहा गया की सभी विस्थापित एजेंसियों पर पूरी निगरानी रखेंगे। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी मोर्चा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर टाइगर जयराम महतो को आमंत्रित करने का घोषणा किया गया। इस स्थापना दिवस में हजारों हजार की संख्या में सभी गांवों से महिला पुरुष भाग लेंगे। स्थापना दिवस की तिथि की घोषणा आगामी 29/01/2023 को किया जायेगा।

बैठक में मुख्य रूप से अब्दुल कयूम अंसारी, सांकुल पंचायत के मुखिया देवराज कुमार तथा पंचायत समिति सदस्य परमानंद राजीव, कोलेश्वर महतो, मो आलिम, अर्जुन सिंह, रवि कुमार, गोविंद महतो मनीष कुमार, रविन्द्र कुमार राम कुमार सिंह, नंदकिशोर महतो, संदीप कुमार, रॉकी मुंडा, प्रेम मुंडा, विनोद कुमार, रंजन कुमार, अशोक कुमार, श्यामलाल महतो, जयकिशोर मुंडा, राजन कुमार, संजय गुरु, रामेश्वर महतो, नवीन सिंह, सीता राम महतो, सरोज कुमार, रमीज इकबाल, राजेश महतो, राजीव कुमार, रिंकू देवी, उर्मिला देवी, चिंता देवी, कौशल्या देवी, रीता देवी, रीना देवी, वीना देवी, वेदप्रकाश, प्रदीप कुमार आदि सैकडो महिला पुरुष शामिल हुवे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close