पुलिस की त्वरित कार्रवाई : सुचना मिलने के दो घंटे के अंदर 6 उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार : पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के छह उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.. एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के डोंकी-हेसातु-बरवाही तीन मुहान के पास से की गयी है.

एसपी ने बताया कि 28 मई की रात्रि तकरीबन साढ़े नौ बजे गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी के पांच-छह उग्रवादी उक्त स्थान पर किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना का सत्यापन कराने के बाद एक छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम के सदस्यों ने रात के तकरीबन 10:40 बजे तीन मुहान के पास पहुंच कर घेराबंदी की. इस घेराबंदी में वहां मौजूद सभी छह लोग पकड़े गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close